UPSC परीक्षा को लेकर गुरुग्राम में हाई अलर्ट 32 केंद्रों पर 11,435 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

0
Screenshot 2025-09-18 115103

गुरुग्राम: 14 सितंबर को होने वाली UPSC की सीडीएस, एनडीए और नेवल एकेडमी परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एडिशनल लेबर कमिश्नर (एएलसी) कुशल कटारिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सेंटर सुपरवाइजर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी है और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। UPSC द्वारा तय नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।

जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,435 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीडीएस परीक्षा तीन चरणों में होगी—पहला सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरा शाम 4 से 6 बजे तक। वहीं एनडीए और नेवल एकेडमी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी—सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 से 4:30 बजे तक।

प्रशासन ने समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने और परीक्षाओं को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *