हरियाणा में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर दीपावली तक मिल सकता है ऑनलाइन ट्रांसफर का तोहफा, सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

0
Screenshot 2025-09-18 150710

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का तोहफा देने जा रही है। शिक्षा निदेशालय के संशोधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव मानव संसाधन विभाग की मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसके बाद सरकार जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल लॉन्च करेगी।

संकेत मिल रहे हैं कि दीपावली तक शिक्षकों को यह तोहफा मिल सकता है। ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षकों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।

गौरतलब है कि हरियाणा शिक्षा विभाग ने 2016 में ट्रांसफर पॉलिसी बनाई थी और उसी साल पहली बार शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले हुए थे। इसके बाद 2017, 2019 और 2022 में भी ट्रांसफर हुए, लेकिन जेबीटी शिक्षकों के तबादले 2016 के बाद अब तक नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *