हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार का बड़ा फैसला 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को तीन चरणों में मिलेगा डीए का लाभ
चंडीगढ़: हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ोतरी तीन चरणों में लागू होगी, जिससे 14,000 से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
तीन चरणों में मिलेगा डीए का लाभ:
-
1 जनवरी 2024 से: डीए 230% से बढ़कर 239%
-
1 जुलाई 2024 से: डीए 239% से बढ़कर 246%
-
1 जनवरी 2025 से: डीए 246% से बढ़कर 252%
हालांकि फिलहाल यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी या ऐसे मामलों में याचिकाकर्ता हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में अदालत का कोई विपरीत आदेश आता है तो दी गई राशि वापस करनी पड़ सकती है।
लंबे समय से डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। संगठनों का कहना है कि यह राहत लंबे संघर्ष और न्यायालय के हस्तक्षेप से संभव हो सकी है।
