कैथल की पूर्व एसपी अब देंगी सीबीआई में सेवाएं 5 साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए हुई नियुक्ति

0
Screenshot 2025-09-18 154625

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में अपनी सेवाएं देंगी। 2013 बैच की आईपीएस आस्था मोदी को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति 5 वर्षों की प्रारंभिक अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

आस्था मोदी, एनआईए के पूर्व डीजी और सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक वाईसी मोदी की बेटी हैं। वह हरियाणा में कई जिलों में बतौर एसपी कार्य कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कैथल एसपी की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले भी वह 2017 से 2018 तक कैथल एसपी रह चुकी हैं।

फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला और फरीदाबाद में भी उन्होंने एएसपी, एसीपी और डीसीपी जैसे अहम पदों पर काम किया है। उनकी पहचान कानून व्यवस्था मजबूत करने, महिला सुरक्षा और नशे पर रोकथाम के लिए सख्त रुख अपनाने वाली अधिकारी के रूप में रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *