अब टली बाढ़ की आशंका: घग्गर और रंगोई नाले में लगातार गिर रहा जलस्तर प्रशासन व ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई, हालात हो रहे सामान्य

0
Screenshot 2025-09-18 114724

जाखल: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। घग्गर नदी और रंगोई नाले का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा पूरी तरह टल गया है। बीते कई दिनों से बाढ़ की आशंका से डरे लोगों ने अब चैन की सांस ली है।

शुक्रवार शाम को चांदपुरा साइफन पर नदी का जलस्तर 240 क्यूसेक कम दर्ज किया गया, जबकि रंगोई नाले में भी 200 क्यूसेक की गिरावट आई। सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर में गिरावट जारी है।

बाढ़ बचाव प्रबंधों में जुटे प्रशासन और ग्रामीणों की लगातार कोशिशों से हालात सामान्य होने लगे हैं। चांदपुरा साइफन पर अब पानी का स्तर 15080 क्यूसेक है, जो पहले 15320 तक पहुंच गया था। वहीं गुहला चीका हेड पर 24 घंटे में 4050 क्यूसेक की गिरावट दर्ज हुई और खनौरी हेड पर भी 150 क्यूसेक कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *