बाढ़ त्रासदी में हरियाणा बना संबल CM नायब सैनी ने पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को दी 5-5 करोड़ की मदद, इंसानियत को रखा राजनीति से ऊपर

0
Screenshot 2025-09-18 115948

चंडीगढ़: प्राकृतिक आपदा की घड़ी में हरियाणा ने इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देकर न केवल पीड़ितों को राहत दी बल्कि पड़ोसी राज्यों के साथ रिश्तों की डोर को भी और मजबूत किया।

भारी बारिश से पंजाब और आसपास के राज्यों में फसलें तबाह हुईं, घर डूबे और लाखों लोग प्रभावित हुए। ऐसे में हरियाणा ने राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सेवा भाव का परिचय दिया। मुख्यमंत्री सैनी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सरकारी मदद के साथ-साथ भाजपा संगठन और सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाणा के युवाओं और संगठनों ने राशन, कपड़े और दवाइयों से भरे ट्रक पंजाब सहित प्रभावित राज्यों तक पहुंचाए।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा— “संकट की घड़ी में इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। हरियाणा और पंजाब भाई-भाई हैं, और जब तक बाढ़ पीड़ितों का जीवन सामान्य नहीं होता, हरियाणा हर संभव सहायता करता रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *