हरियाणा में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी पूरी अंबाला, कैथल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल के युवा व महिलाएं लेंगी हिस्सा

0
Screenshot 2025-09-18 115545

अंबाला: अग्निवीर योजना के तहत अंबाला में 8 नवंबर से 15 नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कैंट स्थित एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कर्नल वी.के. पांडे और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कर्नल पांडे ने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, कैथल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से महिला उम्मीदवार भी भाग लेंगी। यह भर्ती आर्मी भर्ती कार्यालय (ARO) अंबाला के अधीन होगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया 8 से 12 नवंबर तक चलेगी, जबकि महिला उम्मीदवारों की भर्ती 13 से 15 नवंबर तक खड़गा स्टेडियम, अंबाला में आयोजित की जाएगी। कर्नल पांडे ने एसडीएम से भर्ती स्थल पर पेयजल, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *