बैसाखी 2025: ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! पासपोर्ट जमा कराने की अंतिम तारीख तय 11 अप्रैल को रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था, करतारपुर और पंजा साहिब सहित कई पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन

0
Screenshot 2025-06-27 165105

फिरोजपुर: बैसाखी 2025 के पावन अवसर पर ननकाना साहिब और पंजा साहिब की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। भाई मरदाना यात्रा समिति के अनुसार, यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं को 20 फरवरी 2025 तक अपने पासपोर्ट समिति के पास जमा करवाने अनिवार्य हैं।

जत्था संयोजक जगजीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि यह श्रद्धालुओं का जत्था 11 अप्रैल को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा और 20 अप्रैल को भारत लौटेगा।


📍 यात्रा का धार्मिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 11 अप्रैल: वाघा बॉर्डर से प्रस्थान

  • पहला पड़ाव: पंजा साहिब (बैसाखी उत्सव)

  • दूसरा पड़ाव: ननकाना साहिब

  • फिर: सच्चा सौदा गुरुद्वारा साहिब दर्शन

  • फिर: दो दिन के लिए करतारपुर साहिब

  • फिर: लाहौर में श्री गुरु रामदास जी की जन्मस्थली दर्शन

  • 20 अप्रैल: भारत वापसी

नोट: यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे दस्तावेज़ समय से पहले जमा कर दें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *