सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! पुरानी पेंशन बहाली पर विधानसभा में उठा बड़ा मुद्दा टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने उठाई पुरानी पेंशन की आवाज, सरकार से अधिसूचना लागू करने की मांग
📍 टांडा उड़मुड़/चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज टांडा उड़मुड़ से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पुरानी पेंशन बहाली योजना (OPS) का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने विधानसभा स्पीकर कुलवंत सिंह संधवां के माध्यम से सरकार का ध्यान लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर दिलाया।
विधायक राजा गिल ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना को सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल चुकी है और अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, लेकिन इसे जल्द लागू करना अब वक्त की मांग है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस योजना को व्यवहारिक रूप से लागू करके हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जाए।
🧾 पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों की मांगें:
-
अनुकंपा के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिले
-
जारी अधिसूचना का तत्काल कार्यान्वयन
-
पंजाब भर में पुरानी पेंशन बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए
इस मुद्दे पर पुरानी पेंशन बहाली कमेटी टांडा, गवर्नमेंट टीचर यूनियन, और सरकारी अध्यापक यूनियन ने विधायक राजा गिल का धन्यवाद किया और कहा कि विधानसभा में यह आवाज उठाना लाखों कर्मचारियों की उम्मीद जगा रहा है।
राजा गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “पंजाब सरकार सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, और पुरानी पेंशन बहाली पर भी जल्द अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।”
