पंजाब में बड़ी वारदात: इकलौते बेटे की हत्या, दूध बेचने जा रहे कुलबीर सिंह को गोलियों से भूना जंडियाला गुरु के गांव तारागढ़ तलावां में हत्या के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, पुरानी रंजिश के कारण युवक की जान गई
अमृतसर: पंजाब के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव तारागढ़ तलावां में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दूध बेचने जा रहे कुलबीर सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलबीर सिंह, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, रोज की तरह दूध डालकर घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि 10-12 साल पहले गांव में एक झगड़े के चलते उनके बेटे की हत्या की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या अकेले किसी व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि कम से कम तीन या चार लोगों का हाथ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
