Haryana MC Election 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हुड्डा-सुरजेवाला समेत दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा चुनावी तापमान

0
Screenshot (14)

हरियाणा: नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने 21 फरवरी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि आगामी 2 और 9 मार्च को होने वाले एमसी चुनावों के दौरान विभिन्न नगर निगमों और परिषदों में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए इन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

कांग्रेस का मानना है कि दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से चुनावी माहौल में पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऊंचा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *