Met Gala 2025 में दिलजीत दोसांझ का ‘शाही धमाका’: महाराजा लुक से चुराए सबका दिल, फैंस बोले – “पंजाबी आ गए ओए!” दिलजीत बने पहले पगड़ीधारी भारतीय कलाकार जिन्होंने मेट गाला में मचाया तहलका, महाराजा भूपिंदर सिंह को दी अनोखी श्रद्धांजलि

0
Screenshot 2025-06-27 155705

पंजाब डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर दुनिया भर के फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस बार मौका था फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट – Met Gala 2025 का, जहां दिलजीत ने अपने रॉयल और कल्चर-रिच लुक से सभी को चौंका दिया।

दिलजीत ने मेट गाला में ऑल-व्हाइट शेरवानी और पगड़ी के साथ एंट्री ली, जिसे फ्लोर-लेंथ केप और गुरमुखी लिपि में लिखी गई डिज़ाइन ने और भी खास बना दिया। यह लुक महाराजा भूपिंदर सिंह से प्रेरित था, जिन्हें दिलजीत ने इस अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी।

सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें आते ही #PunjabiAtMetGala ट्रेंड करने लगा। फैंस ने लिखा,

“रोंगटे खड़े हो गए!”
“इतना गर्व कभी नहीं महसूस किया!”
“दिलजीत तुमने हमारी संस्कृति को ग्लोबल बना दिया!”

दिलचस्प बात ये भी है कि दिलजीत मेट गाला में डेब्यू करने वाले पहले पगड़ीधारी भारतीय अभिनेता और गायक बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *