72.3 मिमी बरसात से ध्वस्त हुए पुराने आंकड़े 1 से 4 जुलाई तक रहेगा भारी बारिश का स्पैल, 5 जुलाई के बाद मिलेगी थोड़ी राहत

0
Screenshot 2025-09-19 110403

चंडीगढ़: जून का महीना चंडीगढ़ के लिए ऐतिहासिक बारिश लेकर आया। सोमवार देर रात महज पौने 2 घंटे में 72.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने जून 2013 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उस समय जून में 251.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस साल जून में 263.9 मिमी पानी बरसा।

इस बार जून की विदाई सामान्य से 68.6% ज्यादा बारिश के साथ हुई। तीन दिनों की लगातार बरसात ने मौसम विभाग के पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

आगे का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 जुलाई तक बारिश के अच्छे स्पैल आते रहेंगे। बंगाल की खाड़ी से नमी, ऊपरी हवा का चक्रवात और ती प्रेशर एरिया बारिश में सहयोग करेंगे। हालांकि 5 जुलाई के बाद बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन मानसून कमजोर नहीं पड़ेगा।

चंडीगढ़ में मानसून की 60% बारिश जुलाई महीने में होती है, जबकि अगस्त और सितंबर बाकी 40% बारिश की भरपाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *