Radha Soami डेरा ब्यास संगत के लिए खुशखबरी! बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों देंगे सरप्राइज दर्शन पिलखनी में संगत को मिलेंगे बाबा जी के दीदार, खुशी से झूम उठी संगत

0
Screenshot (128)

पंजाब डेस्क: राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास (Radha Soami Dera Beas) की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) आज पिलखनी पहुंचेंगे और संगत को दर्शन देंगे। यह खबर सुनते ही डेरा अनुयायियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे बाबा जी:
सूत्रों के अनुसार, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंसूरी से हेलीकॉप्टर के जरिए पिलखनी सत्संग घर पहुंचेंगे। हालांकि, इस दौरे को बाबा जी की सरप्राइज विजिट माना जा रहा है। संगत को बाबा जी का सत्संग सुनने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन बाबा जी खुली कार में संगत को दर्शन देंगे।

उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद पहली अहम विजिट:
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बाबा जी ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। उन्हें सतगुरु के रूप में नामदान देने का अधिकार भी दिया गया है। इसके अलावा, जसदीप सिंह गिल को वीआईपी सुरक्षा प्रदान किए जाने की खबर ने भी चर्चा बटोरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *