पंजाब की महिलाओं को रोजगार का तोहफा! मेगा प्लेसमेंट कैंप में 1223 को मिली नौकरी
होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब में सरकार की शानदार पहल, डिजिटल स्किल्स के लिए विशेष चयन
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में कुल 1223 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है।
2829 महिलाओं ने लिया हिस्सा:
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन कैंपों में कुल 2829 महिलाओं ने भाग लिया। 41 नियोक्ता कंपनियों ने हिस्सा लिया और उम्मीदवारों का चयन किया।
डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा:
इन प्लेसमेंट कैंपों की खासियत यह रही कि माइक्रोसॉफ्ट और IBS जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी इसमें भाग लिया। इन कंपनियों ने 100 से अधिक महिलाओं का चयन डिजिटल कौशल विकास के लिए किया है, जिससे उन्हें नए युग की तकनीकी क्षमताओं में निपुण बनाया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल:
सरकार की इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। रोजगार सृजन के साथ-साथ उन्हें डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देकर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।
