Punjab के 5 इलाकों को केंद्र की ‘स्वदेश दर्शन’ योजना में मिली जगह, होगा पर्यटन का विकास श्री आनंदपुर साहिब से पटियाला तक, पंजाब के ऐतिहासिक स्थल होंगे पर्यटन का नया केंद्र

0
Screenshot (102)

पंजाब डेस्क: केंद्र सरकार की ‘स्वदेश दर्शन’ योजना में पंजाब के 5 प्रमुख इलाकों को शामिल किया गया है, जिससे इन स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चंडीगढ़ को टूरिज्म हब बनाने के तहत केंद्र सरकार ने ‘चंडीगढ़ रिंग टूरिज्म’ प्लान तैयार किया है, जिसमें पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब के संघोल गांव, साहिबजादों के शहीदी स्थल और रूपनगर को जोड़ा गया है।

क्या होंगे बदलाव?
चंडीगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।

  • इन इलाकों में स्थानीय परिवहन की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
  • सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के माध्यम से पर्यटकों को इन स्थानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
  • चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक इन स्थानों पर भी जा सकेंगे, जिससे पंजाब के इन क्षेत्रों में रुकने और घूमने वालों की संख्या बढ़ेगी।

योजना का उद्देश्य:
हर साल चंडीगढ़ में करीब 3.50 लाख पर्यटक आते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग थोड़े समय के लिए रुककर हिमाचल या जम्मू-कश्मीर चले जाते हैं। इस योजना का मकसद इन पर्यटकों को पंजाब के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों तक आकर्षित करना है, जिससे राज्य के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *