पंजाब में बंद होगा राशन कार्ड सिस्टम, अब स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन चिप आधारित स्मार्ट कार्ड से खत्म होगी धांधली, लाभार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन डेटा का फायदा
पंजाब डेस्क: पंजाब में राशन कार्ड प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने फर्जी लाभार्थियों और धांधली को खत्म करने के लिए चिप आधारित स्मार्ट कार्ड लाने का फैसला किया है। इस नए सिस्टम के तहत राशनकार्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी। लाभार्थी केवल स्मार्ट कार्ड से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
कैसे करेगा काम स्मार्ट कार्ड?
- स्मार्ट कार्ड में परिवार के प्रत्येक सदस्य का डेटा सुरक्षित रहेगा।
- पीओएस मशीन से कार्ड टच करने पर सभी डिटेल्स रियल टाइम में सामने आ जाएंगी।
- लाभार्थियों का डेटा ऑनलाइन रहेगा, जिससे फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसा जाएगा।
- डिपो होल्डर की धांधली पर रोक लगेगी, और राशन वितरण प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
नई व्यवस्था की खास बातें:
- राज्य में 14,400 पीओएस मशीनें तैयार हैं।
- 14,000 डिपो होल्डर्स के जरिए 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
- प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो गेहूं मिलेगा, जिसे तीन महीने का स्टॉक एक साथ वितरित किया जाएगा।
- स्मार्ट कार्ड बनाने और राशन वितरण के लिए एजेंसी नियुक्त की जा चुकी है।
क्यों है यह सिस्टम खास?
मौजूदा समय में आधार कार्ड और अंगूठे के जरिए राशन वितरण में समय लगता है। स्मार्ट कार्ड इस प्रक्रिया को तेज और सरल बनाएगा। साथ ही, फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सिस्टम से बाहर किया जाएगा।
