पंजाब में सनसनीखेज हमला: शिवसेना नेता पर तेजधार हथियारों से जानलेवा वार, गंभीर घायल जातिसूचक शब्दों और भगवान के रुद्राक्ष की बेअदबी, आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं केस

0
Screenshot (100)

लुधियाना (स्याल): लुधियाना में शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के जिला प्रभारी राकेश देम पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक हथियारबंद हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हमला?
घटना आज दोपहर करीब 12 बजे मनजीत नगर के पास टिब्बा रोड पर हुई। राकेश देम अपनी गाड़ी से काम के लिए निकले थे, तभी एक पक्ष ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया। हमलावरों ने उनके गले की रुद्राक्ष की माला तोड़ दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद हथियारों से उन पर हमला किया गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घायल शिवसेना नेता को पहले सिविल अस्पताल और फिर कल्याण अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं केस
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का आपराधिक इतिहास है और उन पर पहले भी कई थानों में केस दर्ज हैं।

शिवसेना प्रवक्ता की कड़ी प्रतिक्रिया
घटना के बाद शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *