पंजाब: कल कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल, जानें कहां-कहां लगेगा पावरकट रूपनगर और फिरोजपुर के दर्जनों गांवों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं होगी बिजली सप्लाई

0
Screenshot (96)

पंजाब डेस्क: पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 14 दिसंबर को परेशानी का दिन हो सकता है। रूपनगर और फिरोजपुर के कई इलाकों में जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी है।

रूपनगर में कहां रहेगा पावर कट?
132 केवी ग्रिड स/स रूपनगर से जुड़े 11 केवी सुरतापुर (घनौली) फीडर पर मेंटेनेंस के चलते इन गांवों में बिजली गुल रहेगी:

  • खैराबाद
  • बेला रोड
  • बुड्ढा भोरा
  • मनसुहा
  • भैणी
  • चौंता
  • सुरतापुर
  • माजरी जट्टां
  • खालिदपुर

फिरोजपुर में कहां-कहां कटेगी बिजली?
220 केवी सब डिवीजन घुबाया में आवश्यक कार्यों के कारण इन क्षेत्रों में पावरकट रहेगा:

  • ढंडी कदीम
  • जीवा अराई
  • बाजेके
  • नूरेके
  • पीर बख्श चौहान
  • पंजेका
  • वैरोके
  • झाड़ीवाला
  • चक्क जानीसार
  • पक्का कालेवाला

एसडीओ की जानकारी:
रूपनगर में इंजीनियर प्रभात शर्मा (एईई) और जलालाबाद में एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि यह बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *