Big News: 10 सितंबर को बंद रहेगा दिल्ली नेशनल हाईवे, जानें क्यों भड़क उठे लोग बायोगैस फैक्ट्रियों की दुर्गंध और बीमारियों से तंग लोग करेंगे हाईवे जाम

0
Screenshot (134)

लुधियाना : लुधियाना जिले के कई गांवों में बायोगैस फैक्ट्रियों के खिलाफ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन जारी है। भुंदडी, अखाड़ा, मुशकाबाद और घुंघराली राजपूतों के ग्रामीणों ने 10 सितंबर को दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। लोग फैक्ट्रियों से निकलने वाली दुर्गंध, चर्म रोग, और अन्य बीमारियों से परेशान हैं और इन फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन का कारण:

ग्रामीणों का आरोप है कि बायोगैस फैक्ट्रियां गांवों के पास बिना ग्राम सभा और पंचायत की सहमति के लगाई जा रही हैं।

  • फैक्ट्रियों से निकलने वाली दुर्गंध के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
  • ग्रामीणों का कहना है कि यह फैक्ट्रियां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन रही हैं।
  • सरकार द्वारा सब्सिडी देकर निजी क्षेत्र को ऐसे प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी जा रही है।

क्या है ग्रामीणों की मांग:

  • फैक्ट्रियों को स्थाई रूप से बंद किया जाए।
  • सरकार ग्रामीणों की सहमति के बिना प्लांट लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करे।

क्या हुआ अब तक:

  • 11 जून को डीसी कार्यालय लुधियाना के बाहर दो हजार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
  • ग्रामीणों ने पहले ट्रैक्टर मार्च और विधायकों को ज्ञापन सौंपा था।
  • समन्वय समिति की मुख्य सचिव वीके सिंह के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी:

अगर फैक्ट्रियों को बंद नहीं किया गया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार को चेताया है कि विरोध को दबाने का प्रयास सरकार के लिए महंगा साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *