पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी: सिर्फ एक बिल और जीतें लाखों के इनाम, जानें पूरी प्रक्रिया हर महीने 29 लाख तक के इनाम, बस करना होगा यह आसान काम!

0
Screenshot (137)

पटियाला/सनौर: पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए शानदार मौका पेश किया है। अब कोई भी वस्तु या सेवा खरीदते समय बिल लेना आपकी किस्मत बदल सकता है। डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम के तहत हर महीने 29 लाख रुपए तक के 290 इनाम दिए जाएंगे।

कैसे उठाएं स्कीम का लाभ?

  1. बिल लेना अनिवार्य: किसी भी सामान या सेवा की खरीद पर डीलर से बिल जरूर लें।
  2. ‘मेरा बिल’ एप पर रजिस्ट्रेशन करें: बिल को पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई ‘मेरा बिल’ मोबाइल एप पर अपलोड करें।
  3. अपलोड डिटेल्स:
    • डीलर का GSTIN नंबर
    • डीलर का पता।
    • बिल नंबर और बिल की राशि।
    • बिल अपलोड करने की अंतिम तारीख उस महीने की आखिरी तिथि होगी।
  4. योग्यता: 200 रुपये या उससे अधिक के बिल अपलोड किए जा सकते हैं।

कौन से बिल मान्य नहीं होंगे?

पेट्रोल, डीजल, कच्चा तेल, टरबाइन तेल, और शराब जैसे उत्पादों के बिल अपलोड नहीं किए जा सकते।

इनाम और प्रक्रिया

  • हर महीने राज्य स्तर पर 290 इनाम दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में 10 इनाम
  • प्रत्येक व्यक्ति एक महीने में केवल एक इनाम के लिए पात्र होगा।

स्कीम का उद्देश्य

डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है:

  • टैक्स कानूनों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना।
  • उपभोक्ताओं को बिल लेने के लिए प्रेरित करना।
  • डीलरों को बिल जारी करने के लिए उत्साहित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *