Flood Havoc in Haryana: यमुना का जलस्तर बढ़ा, पलवल में टूटी सड़क, गांवों में जलभराव से फसलें तबाह हसनपुर क्षेत्र में चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बहा, सब्जियां और फसलें बर्बाद, किसानों की आजीविका पर संकट

0
Screenshot 2025-09-02 105809

पलवल : हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिससे हसनपुर क्षेत्र और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फाटनगर, लहरपुर और सतुआगढ़ी गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान हसनपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को हुआ है। तेज बहाव में इस सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। वहीं आसपास के खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सब्जियों और अनाज की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। पशुओं के चारे की भी भारी कमी हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार ने पुलिया का निर्माण न करके सिर्फ पाइपलाइन डाल दी थी, जो पानी की क्रॉसिंग के लिए पर्याप्त नहीं थी। यही वजह है कि सड़क का बड़ा हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया और गांवों का संपर्क टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *