हरियाणा में डॉक्टरों के लिए बड़ा झटका, विदेश यात्रा पर रोक लग सकती है सरकार ने रखा नया शर्त: लिंगानुपात में सुधार न होने पर MTP और क्लीनिक डॉक्टरों को विदेश जाने का NOC नहीं मिलेगा

0
Screenshot 2025-08-27 151321

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के जरिए डॉक्टरों को लेकर सख्त कदम उठाया है। स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में तय किया गया कि यदि किसी क्षेत्र में लिंगानुपात में सुधार नहीं आता है, तो संबंधित डॉक्टरों को विदेश यात्रा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, आयुष विभाग और MTP मेडिकल ऑफिसरों को निर्देश दिए हैं कि वे बीएएमएस क्लीनिक और नर्सिंग होम के साथ समन्वय बनाकर हर सप्ताह दस-क्लीनिक की जांच करें। यदि कोई अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टरों में इस फैसले को लेकर नाराजगी भी है, लेकिन सरकार का मानना है कि यह कदम लिंगानुपात सुधारने और अवैध गर्भपात गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *