Ayushman Bharat Haryana: 19 दिन बाद खत्म हुआ इलाज पर रोक, अब बिना रुकावट मिलेंगे लाभ — सरकार ने किया इंतजाम IMA हरियाणा और सरकार के बीच बनी सहमति, देरी से भुगतान पर मिलेगा ब्याज, निजी अस्पतालों ने फिर शुरू किया इलाज

0
Screenshot 2025-09-02 110509

चंडीगढ़: हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हरियाणा ने 19 दिन बाद इलाज बंद करने का फैसला वापस ले लिया है। सोमवार रात से निजी अस्पतालों ने लाभार्थियों का इलाज दोबारा शुरू कर दिया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ ढाई घंटे चली अहम बैठक में यह सहमति बनी कि सरकार एक महीने से ज्यादा भुगतान लंबित नहीं रखेगी। यदि भुगतान में देरी होती है तो निजी अस्पतालों को बकाया राशि पर ब्याज मिलेगा

आइएमए की एक और प्रमुख मांग थी कि भुगतान पर ब्याज तय हो। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर 0.1% प्रतिदिन ब्याज की तर्ज पर दर जल्द तय की जाएगी। साथ ही निजी अस्पतालों के मुद्दों को हल करने के लिए IMA के प्रतिनिधियों को सरकार की स्वास्थ्य विभाग की कमेटियों में शामिल किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *