हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने जताया सदस्यों का आभार चार दिन के सफल सत्र के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मंत्रियों और विधायकों ने राज्यगीत और वंदेमातरम गाकर सत्र का किया समापन
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को अपने अंतिम दिन संपन्न हुआ। सत्र के समापन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उन्हें सदन की कार्यवाही में सहयोग देने के लिए सराहा। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि चार दिन के सत्र में आए गिले-शिकवे भुलाकर खुशी-खुशी लौटें।
सत्र की समाप्ति से पहले अध्यक्ष के आह्वान पर सदन में उपस्थित सभी मंत्रियों, विपक्ष और पक्ष के विधायकों, अधिकारियों और अतिथियों ने हरियाणा का राज्यगीत “जय जय हरियाणा” गाया। इसके बाद सत्र का औपचारिक समापन राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप हुआ।
सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है, जबकि अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को सहयोग और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
