गुड़गांव पर बरसात का कहर: अगले 24 घंटे भारी, प्रशासन ने दिए वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास के आदेश 100 मिमी से ज्यादा बारिश से जलभराव, ऑरेंज अलर्ट जारी, डीसी ने अपील की- घर से न निकलें

0
Screenshot 2025-09-02 113915

गुड़गांव (ब्यूरो): लगातार हो रही भारी बारिश ने गुड़गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में 100 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालात बिगड़ते देख मौसम विभाग ने मंगलवार, 2 सितम्बर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने सोमवार रात एडवाइजरी जारी करते हुए जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सभी स्कूलों को केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन कदमों से यातायात दबाव कम होगा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

प्रशासन ने राहत-बचाव कार्यों के लिए टीमें अलर्ट पर रखी हैं। लो-लाइन एरिया और मुख्य सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सिविक एजेंसियों ने ड्रेनेज और पंपिंग सिस्टम सक्रिय कर दिए हैं, जबकि पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार समन्वय में काम कर रही हैं।

डीसी ने अपील की है कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का पालन करें। उन्होंने कहा, “नागरिकों के सहयोग से ही हम इस आपदा से सुरक्षित निकल सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *