Chandigarh Accident: तेज रफ्तार कार ने छीनी 2 दोस्तों की जान, एक गंभीर घायल — सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर हुआ भीषण हादसा हेलमेट ने बचाई अंकुश की जिंदगी, पुलिस ने आरोपी कार चालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शुरू की तलाश

0
Screenshot 2025-09-02 111120

चंडीगढ़: बीती देर रात चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास और ध्रुव की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा दोस्त अंकुश गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है

जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान विकास और ध्रुव ने दम तोड़ दिया। अंकुश ने बताया कि उसकी जान हेलमेट पहनने की वजह से बची

पुलिस ने अंकुश के बयान पर फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *