Sad News: अकाली दल के सीनियर नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, समर्थकों में शोक की लहर दिल्ली के अस्पताल में लीवर की बीमारी के चलते हरप्रीत सिंह शिवालिक ने तोड़ा दम
लुधियाना: लुधियाना के पूर्व विधायक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक का दिल्ली में निधन हो गया। हरप्रीत सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके असामयिक निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।
पारिवारिक और राजनीतिक जगत में शोक
हरप्रीत सिंह शिवालिक अपने पिता के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से हल्का गिल के अकाली दल समर्थकों और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
अंतिम संस्कार कल होगा
हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज उनके लुधियाना स्थित बरेवाल रोड के आवास पर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इस मौके पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के भी मौजूद रहने की संभावना है।
