HTET 2025: बड़ी खबर! बदली गई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख, जानें वजह CET और HTET की डेट टकराने पर लिया गया बड़ा फैसला, अब 30-31 जुलाई को होगी परीक्षा
चंडीगढ़: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2025) को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि HTET परीक्षा अब 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो दिनों में होगी, जिसमें लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT) के पेपर शामिल होंगे।
दरअसल, HTET और CET 2025 की परीक्षाओं की डेट एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों में भारी असमंजस था। इसी मुद्दे को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने HBSE चेयरमैन पी.के. शर्मा से चर्चा की। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा की तारीख बदलने पर सहमति बन गई है।
HTET Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
-
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
“Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
HTET 2025 एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
-
रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख कर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
HTET Exam Pattern 2025: जानें पैटर्न
-
कुल प्रश्न: 150
-
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
-
कुल अंक: 150
-
समय: 2 घंटे 30 मिनट
-
नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी
-
प्रश्न पत्र में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, हिंदी-इंग्लिश भाषा, सामान्य ज्ञान और विषय आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थी बिना किसी तनाव के अपनी CET और HTET दोनों परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें।
