HTET Answer Key 2025: हरियाणा टीईटी की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्तियां PRT, TGT और PGT तीनों लेवल की आंसर-की उपलब्ध, 3 अगस्त तक दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने HTET 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था।
आंसर-की प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) तीनों स्तरों के लिए जारी की गई है। अभ्यर्थी 3 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
HTET Answer Key 2025 ऐसे करें चेक
-
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
होम पेज पर HTET 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
-
लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (PGT), और लेवल 3 (TGT) के लिंक पर जाएं।
-
आंसर-की PDF ओपन करें और चेक करें।
-
जरूरत पड़ने पर प्रिंट निकाल लें।
HTET 2025 Exam शेड्यूल
-
लेवल 2 (PGT): सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक
-
लेवल 1 (PRT) और लेवल 3 (TGT): दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
-
लगभग 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
