CET 2025: HSSC ने नॉर्मलाइजेशन पर अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव, ऐसे भेजें अपनी राय 13 लाख युवाओं ने दिया CET 2025 का ग्रुप-सी पेपर, HSSC ने शिफ्ट आधारित अंक बराबर करने के लिए खोला सुझाव प्रक्रिया
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में हाल ही में ग्रुप-सी भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET 2025) आयोजित हुआ, जिसमें 13 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी। पेपर के बाद आंसर की भी जारी कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं।
HSSC ने CET परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करने की पुष्टि की है। इस फॉर्मूले के तहत चारों शिफ्ट में आयोजित पेपर की कठिनाई के हिसाब से उम्मीदवारों के नंबर बराबर किए जाएंगे।
HSSC चेयरमैन ने मांगे सुझाव
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास कोई कानूनी रूप से मान्य सुझाव है तो वह नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते हैं। आयोग उन सुझावों पर विचार करेगा।
डॉ. हिम्मत सिंह ने आश्वस्त किया कि नॉर्मलाइजेशन के बाद किसी भी अभ्यर्थी को कोई शिकायत नहीं होगी और उम्मीदवार धैर्य बनाए रखें।
