यूपी: घटिया निर्माण कराने वाले आवास विकास के 12 इंजीनियर निलंबित, फर्म के खिलाफ दर्ज होगा केस

0
awas_vikas

आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के शिखर एन्क्लेव में घटिया निर्माण के मामले में 12 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। साथ ही घटिया निर्माण कराने वाली फर्म को काली सूची में डालने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई घटिया निर्माण और अधिक भुगतान की शुरुआती जांच के बाद की गई है। आवास आयुक्त अजय चौहान ने बताया गाजियाबाद के सेक्टर-15 में निर्माणाधीन शिखर एन्क्लेव के निर्माण को लेकर आवंटियों ने निर्माण कार्य, लिफ्ट और बिजली व्यवस्था काफी घटिया होने की शिकायतें की थीं।

साथ ही बिना कार्य के ही फर्म मेसर्स सांई कंस्ट्रक्शन को 58.17 लाख ज्यादा भुगतान का भी आरोप था। शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि पर तीन अधिशासी, चार सहायक और पांच अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है।

निलंबित अभियंताओं के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पर हुई कार्रवाई

अधिशासी अभियंता : नासिर हुसैन फाजली, राजीव कुमार और मनीष पाठक।
सहायक अभियंता : राजीव कुमार यादव, एमबी कौशिक, डीसी शुक्ल और डीआर मौर्या।
अवर अभियंता : गजेंद्र पाल सिंह, राजीव वर्मा, एसके गैरा, यूसी मिश्रा और भूपलाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *