ЁЯПЖ рд╣рд┐рд╕рд╛рд░ рдХреА рдмреЗрдЯреА рдордиреАрд╖рд╛ рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдордВрдЪ рдкрд░ рдмрд┐рдЦреЗрд░реЗрдВрдЧреА рдЪрдордХ! рдбрдмрд▓рд┐рди рдХреЙрдиреНрдлреНрд░реЗрдВрд╕ рдореЗрдВ рдкреЗрд╢ рдХрд░реЗрдВрдЧреА рд╣рд░рд┐рдпрд╛рдгрд╛ рдХреА рдЦреЗрд▓ рд╕рдВрд╕реНрдХреГрддрд┐ рдФрд░ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреА рднрд╛рдЧреАрджрд╛рд░реА рдкрд░ рд╢реЛрдзрдкрддреНрд░
हिसार : हरियाणा की प्रतिभा एक बार फिर दुनिया के मंच पर चमकने को तैयार है। हिसार जिले के गांव कोहली की रहने वाली मनीषा को आयरलैंड के डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले 8वें वार्षिक साउथ एशियन कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 15 से 17 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसे आयरलैंड इंडिया इंस्टीट्यूट आयोजित कर रहा है।
मनीषा इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के अंग्रेज़ी एवं सांस्कृतिक अध्ययन विभाग में पीएचडी की शोधार्थी हैं। उनका शोध विषय है – “समावेशी सशक्तिकरण से राष्ट्रवादी अभिकथन तक: भारत में खेल फिल्मों की सांस्कृतिक काव्यशास्त्र”, जिसमें वे हरियाणा की खेल संस्कृति, सिनेमा और लैंगिक पहचान के बीच के संबंधों पर गहराई से अध्ययन कर रही हैं।
इस सम्मेलन में मनीषा “संघर्ष, अवसर और विजय: भारतीय खेलों में हरियाणा की भूमिका” पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक बदलावों को उजागर किया जाएगा।
🎓 मनीषा की शिक्षा और योगदान
-
MA (अंग्रेज़ी) – सरकारी पीजी कॉलेज, हिसार
-
MPhil – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
-
विभिन्न राष्ट्रीय व केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रस्तुत कर चुकी हैं शोधपत्र
-
विषय – खेल, हरियाणा और लैंगिक पहचान
🗣️ मनीषा ने कहा
“यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा की बेटियों की है। मेरा प्रयास रहेगा कि हरियाणा की सांस्कृतिक और खेल धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया जा सके।”
