HBSE Compartment Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल 4 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, छात्र ऐसे बचा सकेंगे अपना शैक्षणिक वर्ष

0
Screenshot 2025-08-25 112104

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट 2025 जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक, 12वीं की सभी विषयों की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी, जबकि 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 5 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार 12वीं में 602 और 10वीं में 242 विद्यार्थी कम्पार्टमेंट में आए हैं। सभी छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

📌 10वीं कम्पार्टमेंट डेटशीट

  • 5 जुलाई – अंग्रेजी

  • 7 जुलाई – हिंदी

  • 8 जुलाई – गणित (मानक व बुनियादी)

  • 9 जुलाई – सामाजिक विज्ञान

  • 10 जुलाई – विज्ञान

  • 11 जुलाई – गृह विज्ञान, बंगाली, पंजाबी, संस्कृत, कला

📌 12वीं कम्पार्टमेंट डेटशीट (4 जुलाई, दोपहर 2 से 5 बजे तक)
अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, अकाउंट्स, बंगाली, पंजाबी

बोर्ड ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर कम्पार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अंकों के सत्यापन, उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *