Haryana Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में बरसेंगे बादल – जानें कब होगी मानसून की एंट्री IMD का अलर्ट – हरियाणा में 20 जून से प्री-मानसून, 28 जून को होगी मानसून की दस्तक, आज करनाल-अंबाला समेत 4 जिलों में बारिश की संभावना

0
Screenshot 2025-08-25 115037

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लगातार जारी भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया।

आज (शनिवार) मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूरे हरियाणा में लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से प्री-मानसून की शुरुआत होगी और 28 जून से हरियाणा में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और आंधी-तूफान देखने को मिलेगा।


🌧️ कब-कब और कहां बरसेंगे बादल?

  • शनिवार: 4 जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल) में बारिश।

  • रविवार: 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल) में बारिश की संभावना।

  • सोमवार: 11 जिलों (मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला) में बादल बरस सकते हैं।

  • मंगलवार: 4 जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल) में 50% तक बारिश की संभावना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *