Haryana Weather Update: आग बरसाती धूप से झुलसा हरियाणा, 9 जिलों में रेड अलर्ट – कुछ जगहों पर बरस सकती है बारिश IMD का अलर्ट – सिरसा में पारा 47.4°C तक पहुंचा, 13 जून को 9 जिलों में लू का कहर, तो 6 जिलों में बारिश की संभावना

0
Screenshot 2025-08-25 114634

हरियाणा डेस्क: हरियाणा इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सिरसा वीरवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 7 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत और सोनीपत) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर, आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25% तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कल यानी 13 जून को हरियाणा के उन्हीं 9 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा और 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल) में बारिश के आसार हैं।


☀️ गर्मी से बचने के उपाय (IMD की एडवाइजरी)

  • धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और डिहाइड्रेशन से बचें।

  • बच्चों व बुजुर्गों को धूप में बाहर न भेजें।

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

  • लू के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *