Haryana Tehsildars Transfer : हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा ऐलान, 36 तहसीलदारों के तबादले, 15 जगहों पर DRO को अतिरिक्त चार्ज सोहना फिर पहुंचीं शिखा, कई जिलों में नए चेहरों की एंट्री – देखें पूरी लिस्ट

0
Screenshot 2025-08-27 144618

डेस्कः हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 तहसीलदारों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया है। सबसे चर्चित नाम तहसीलदार शिखा का रहा, जिन्हें एक बार फिर सोहना भेजा गया है। वहीं कई जिलों में नए चेहरों की तैनाती हुई है और 15 स्थानों पर डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर (DRO) को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

ट्रांसफर लिस्ट में सुरेश कुमार (भिवानी से पंचकूला), अशोक कुमार (तोशाम से रादौर), ललिता (समालखा से गुरुग्राम), विनीति (पेहोवा से समालखा), नवनीत (लोहारु से शहाबाद), राजेश कुमार (रोहतक से मंसूर), गुलाब सिंह (वजीराबाद से रोहतक), रवि कुमार (हथीन से महम), जगदीश चंद (बहादुरगढ़ से गुरुग्राम), मेहरा कुमारी (छछरौली से बहादुरगढ़) सहित कई अहम बदलाव शामिल हैं।

इसके अलावा, नूंह, थानेसर, जगाधरी, घरौंडा, बाढड़ा, सिरसा, फरीदाबाद, हिसार, उचाना जैसे 15 स्थानों पर DRO को तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *