Haryana के तैराकों ने स्विमिंग पूल में किया योग, अनोखे अंदाज से दिया स्वास्थ्य का मंत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पानी के अंदर योगासन कर तैराकों ने दिया फिटनेस और निरोगी जीवन का संदेश

0
Screenshot 2025-08-24 144618

बहादुरगढ़ (डेस्क): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के तैराकों ने योग को एक नया रूप दिया। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों ने स्विमिंग पूल के अंदर योगासन कर सभी को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। तैराकों ने अपने ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत योग से की और पानी के अंदर योग मुद्राओं के जरिए फिटनेस का मंत्र साझा किया।

इस मौके पर भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री भी मौजूद रहे और तैराकों के साथ योगासन किया।

योग है खिलाड़ियों के लिए वरदान
अनिल खत्री ने कहा कि निरोगी जीवन और मानसिक शांति के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुबह की सैर और योगासन आम इंसान को स्वस्थ रखने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए एकाग्रता, शारीरिक मजबूती और मानसिक संतुलन का भी स्रोत है। उन्होंने तैराकों को सलाह दी कि पूल में उतरने से पहले योग को दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

अनिल खत्री ने कहा कि योग से असाध्य रोग दूर होते हैं, शरीर मजबूत और लचीला बनता है, इसलिए हर खिलाड़ी और आम इंसान को योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *