Haryana Health Alert: अब प्रति केस आधार पर होंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पंचकूला से शुरू हुई नई योजना गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया और बच्चों के डॉक्टर ऑन-कॉल होंगे, बिल का भुगतान प्रति केस, नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक

0
Screenshot 2025-08-27 155348

चंडीगढ़/पंचकूला: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की नई योजना लागू कर दी है। अब स्थायी नियुक्ति की बजाय प्रति केस आधार पर डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी। इस योजना की शुरुआत पंचकूला के रायपुर रानी CHC से हुई है।

इस योजना के तहत डॉक्टरों को केवल तब बुलाया जाएगा जब उनकी आवश्यकता होगी और उनका भुगतान प्रति केस दर के हिसाब से किया जाएगा।

रिक्त पद और भुगतान दरें:

  • गायनोलॉजिस्ट: प्रति केस ₹3,500

  • एनेस्थीसिया विशेषज्ञ: प्रति केस ₹3,000

  • पीडियाट्रिक्स: प्रति केस ₹2,500

योग्यता:

  • गायनोलॉजिस्ट: MD, MS या DNB

  • एनेस्थीसिया: PG डिग्री

  • पीडियाट्रिक्स: PG डिग्री या डिप्लोमा

आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक डॉक्टर 18 जुलाई तक पंचकूला सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

कांट्रैक्ट अवधि: नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक होगी, आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है या स्थायी डॉक्टर नियुक्त होने पर समाप्त भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *