Haryana Government का SC कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, शिकायतों का अब तुरंत होगा समाधान हरियाणा में अनुसूचित जाति कर्मचारियों की समस्याओं के लिए गठित हुई आंतरिक शिकायत निवारण समिति, एक महीने में रिपोर्ट तैयार होगी
चंडीगढ़ डेस्क: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए आंतरिक शिकायत निवारण समिति गठित की है। यह समिति हरियाणा सिविल सचिवालय में आईएएस अधिकारी विजयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में काम करेगी।
समिति का मुख्य उद्देश्य SC कर्मचारियों की रोजगार, सेवा और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करना है। इसमें आईएएस अधिकारी विजय सिंह दहिया, सुशील सारवान, प्रदीप दहिया और एचसीएस अधिकारी वर्षा खंगवाल सदस्य होंगे।
समिति आरक्षण रोस्टर उल्लंघन, पदोन्नति में भेदभाव, नियुक्ति, सेवा से बर्खास्तगी, स्थानांतरण, पेंशन और वेतन बकाया जैसे मामलों की जांच करेगी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद समिति एक महीने के भीतर रिपोर्ट संगठन प्रमुख को सौंपेगी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी।
समिति के अध्यक्ष और सदस्य तीन वर्ष की अवधि के लिए पदासीन होंगे और उन्हें इसके लिए कोई फीस या भत्ते नहीं दिए जाएंगे। यह कदम राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सिफारिश के अनुरूप उठाया गया है, जिससे SC कर्मचारियों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा होगी
