हरियाणा में खौफनाक मामला: सूटकेस में मिली कांग्रेस नेता की लाश, SIT जांच की मांग रोहतक के सांपला में पुलिस ने सूटकेस से बरामद किया 20-22 साल की युवती का शव, विधायक बीबी बत्रा ने एसआईटी जांच की मांग की

0
Screenshot 2025-08-25 161243

रोहतक डेस्क: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला ब्लॉक में खौफनाक घटना सामने आई। बस स्टैंड के पास नीले रंग के सूटकेस में एक युवती का शव मिला। मृतका कांग्रेस की नेता रह चुकी हैं। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने मौके पर जाकर पहचान की पुष्टि की और हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए SIT बनाने की मांग की।

सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर सूटकेस खोला। जांच में मृतका लगभग 20-22 वर्ष की युवती पाई गई, जिसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और हाथों पर मेहंदी लगी थी।

सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *