Haryana: 30 जून से पहले कराएं ई-केवाईसी, वरना बंद हो जाएगा राशन – सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी लाखों लाभार्थियों पर संकट: आधार से करनी होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो डिपो से नहीं मिलेगा अनाज
हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने राशन लेने वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून से पहले POS मशीन पर ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर राशन लेना मुश्किल हो जाएगा।
सिरसा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 9,71,245 राशन लाभार्थियों में से अभी तक 56.63% लोगों की बायोमेट्रिक पहचान पूरी हो चुकी है। बाकी लाभार्थियों को तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी पूरी होने के बाद फर्जी लाभार्थियों को राशन लेने से रोका जा सकेगा और सभी का डेटा ऑनलाइन विभाग के पास उपलब्ध रहेगा। इसके लिए राशन कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी डिपो पर जाकर अंगूठा लगाकर वेरिफिकेशन कराना होगा।
अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है – यदि 30 जून तक ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई तो लाभार्थियों को राशन नहीं मिलेगा।
