हरियाणा: गले से चिपका सांप, 13 साल की मासूम ने दिखाई बहादुरी, लेकिन मौत ने छीन ली जिंदगी!

0
Screenshot (62)

राजौंद में सांप के काटने से 8वीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

हरियाणा : हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर-7, पेगा रोड स्थित एक घर में 13 वर्षीय लड़की संजना की सांप के काटने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात की है, जब संजना स्कूल का काम खत्म करने के बाद सो रही थी।

रात के सन्नाटे को संजना की चीखों ने चीर दिया। जब परिवार के सदस्यों ने दौड़कर देखा, तो उनके होश उड़ गए। सांप संजना के गले से चिपका हुआ था। संजना ने बहादुरी दिखाते हुए सांप को अपने हाथ से पकड़कर नीचे फेंक दिया। लेकिन तब तक सांप उसे डस चुका था।

अस्पताल में मौत से जंग हारी संजना:

संजना को फौरन राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कैथल और फिर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद संजना की मौत हो गई।

परिवार सदमे में:

संजना के पिता राज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी राजौंद के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की होनहार छात्रा थी। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। संजना का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने के साथ ही सांपों के खतरे को लेकर चिंताएं बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *