हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट: अगले 3 दिन कई जिलों में होगी तेज बरसात, आंधी-तूफान का भी खतरा 2 से 4 जुलाई तक मौसम विभाग का बड़ा पूर्वानुमान, यमुनानगर, करनाल, झज्जर और सोनीपत बनेंगे बारिश के हॉटस्पॉट
हरियाणा (डेस्क): प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और आने वाले तीन दिन झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है।
मानसून की स्थिति:
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी और जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जिससे बारिश का सिलसिला तेज रहेगा।
अगले 3 दिन का पूर्वानुमान:
📌 2 जुलाई:
-
75-100% बारिश: भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात।
-
50-75% बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार।
-
25-50% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद।
📌 3 जुलाई:
-
75-100% बारिश: झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात।
-
50-75% बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़।
-
25-50% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार।
📌 4 जुलाई:
-
50-75% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत।
-
25-50% बारिश: जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़।
