सावधान! पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, इन 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में तबाही मचाई बारिश – फसलों से लेकर जनजीवन तक प्रभावित
हरियाणा डेस्क: मानसून इस बार हरियाणा में अपने पूरे रंग में है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत जिलों में दिखेगा, जहां तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पंचकूला, यमुनानगर और झज्जर में देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है।
रविवार को कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे यमुनानगर में फसलें जलमग्न हो गईं, कुरुक्षेत्र में घर की छत गिरने से महिला की मौत, पंचकूला में बच्ची नाले में बह गई और फरीदाबाद में करंट लगने से महिला की जान चली गई।
📌 मानसून का असर
-
इस बार मानसून हरियाणा में 5 दिन पहले पहुंच गया।
-
जून में जहां सामान्यत: 50MM बारिश होती है, वहीं इस साल अब तक 62MM बारिश हो चुकी है।
-
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे और ओवरऑल तापमान 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।
-
लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह बारिश ने कहर भी बरपाया।
📌 आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
-
मंगलवार: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर में भारी बारिश। बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश।
-
बुधवार: भिवानी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में भारी बारिश। अन्य जिलों में मध्यम वर्षा।
-
गुरुवार: झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में भारी बारिश। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में हल्की वर्षा।
