हरियाणा पुलिस ने नशे के 47 करोड़ के पदार्थ जलाए, कुरुक्षेत्र-अंबाला-यमुनानगर से जब्त 466 मामलों में पकड़े गए चूरा, स्मैक, हैरोइन और नशीली दवाइयों को किया नष्ट, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

0
Screenshot 2025-08-23 153818

कुरुक्षेत्र : हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र, अम्बाला और यमुनानगर जिलों से जब्त किए गए 47 करोड़ रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत अम्बाला रेंज पुलिस महानिरीक्षक की सीधी निगरानी में की गई।

पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने बताया कि 466 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों में शामिल हैं –

  • चूरा-पोस्त: 29 क्विंटल 10 किलो 214 ग्राम

  • गांजा: 3 क्विंटल 85 किलो 343 ग्राम

  • चरस/सुल्फा: 39 किलो 957 ग्राम 354 मिलीग्राम

  • स्मैक: 673 ग्राम 192 मिलीग्राम

  • हैरोइन: 4 किलो 905 ग्राम 0.62 मिलीग्राम

  • कोकीन: 14 ग्राम

  • नशीली दवाइयां: 62 मामलों में 1,45,654 गोलियां, 53,091 कैप्सूल और 55 इंजेक्शन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 47 करोड़ 20 लाख 67 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए नशे की खेप को धराशायी करते हुए सख्त संदेश दिया कि हरियाणा में नशे के कारोबार पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *