Haryana Police Bharti: 5600 पदों की भर्ती का विज्ञापन रद्द, अब CET-2025 के बाद आएगा नया नोटिफिकेशन युवाओं को दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म, नई भर्ती में 10 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट

0
Screenshot 2025-08-21 154403

चंडीगढ़: हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 16 अगस्त 2024 को जारी किया गया भर्ती विज्ञापन वापस लेने का फैसला किया है। अब यह भर्ती CET-2025 के बाद नए नोटिफिकेशन के जरिए की जाएगी।

पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को राहत

सरकार ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे आगामी भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

नए उम्मीदवारों के लिए मौका

इस भर्ती में CET पास करने वाले नए अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।

बड़ा बदलाव – 10 गुना उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्ट

पहले लिखित परीक्षा के लिए केवल पदों की संख्या के 4 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता था। लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव करते हुए 10 गुना उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *