Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन देगा मानसून दस्तक, मौसम विभाग ने किया बड़ा खुलासा जून के आखिर तक प्रदेश में पहुंचेगा मानसून, 20 जून से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश
हिसार : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का मौसम अगले कुछ दिनों तक इसी तरह परिवर्तनशील रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 2 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
मानसून की एंट्री कब होगी?
वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य भारत तक मानसून पहुंच चुका है और इसकी रफ्तार तेज है। हालांकि, हरियाणा में मानसून की एंट्री जून के आखिर तक होने की संभावना है। इससे पहले 20 जून से प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
तापमान और किसानों के लिए सलाह
-
जून महीने में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
-
लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से गर्मी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
-
किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ही फसल की बुवाई करें और यदि जरूरत हो तो सब्जियों व फलदार पौधों को हल्की सिंचाई दें।
