हरियाणा: मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि ने BJP छोड़ी, टिकट कटने के बाद बड़ा फैसला
हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की लिस्ट के बाद सियासी भूचाल, बवानीखेड़ा से वाल्मीकि ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपना टिकट कटने के बाद उठाया। बुधवार को बीजेपी ने 90 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें बवानीखेड़ा से मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि और रानियां से रणजीत सिंह चौटाला का टिकट काट दिया गया।
वाल्मीकि ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर अपने असंतोष का खुलकर इजहार किया। टिकट कटने के बाद वाल्मीकि के इस फैसले से हरियाणा की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
