Haryana MC Election 2025: कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, शहरों की तस्वीर और तकदीर बदलने का वादा कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर BJP सरकार को घेरा, ग्रीन सिटी–क्लीन सिटी, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और हर समस्या का समयबद्ध समाधान देने का किया दावा।

0
Screenshot 2025-08-21 194511

हरियाणा डेस्कः हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस मेनिफेस्टो में शहरों की तस्वीर और तकदीर बदलने का बड़ा दावा किया है। संकल्प पत्र में शहरों को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, भ्रष्टाचार मुक्त और सुरक्षित बनाने की बात कही गई है।

कांग्रेस ने साफ कहा है कि भाजपा की 10 साल की सरकार में वे मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं, जिनका वादा कर सत्ता हासिल की गई थी। नगर निकायों पर भी भाजपा काबिज रही लेकिन हालात जस के तस रहे।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने भरोसा दिलाया है कि जनता की हर समस्या का समयबद्ध समाधान होगा। साथ ही शहरों को सुंदर और सुरक्षित बनाने की गारंटी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *